चाईबासा, अगस्त 11 -- गुवा, संवाददाता। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर सोमवार को गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने गुवा के कारो नदी से पवित्र जल उठाया। इसके बाद कुसुम घाट स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए मंगलवार को सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान कांवरिए रास्ते भर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं...