चाईबासा, नवम्बर 25 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने गुवा सेल के सिविल अभियंत्रिकी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संघ का आरोप था कि वर्षों से सेल कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के क्वार्टरों की मरम्मती पूरी तरह ठप पड़ी है, जबकि अधिकारियों के आवासों की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद मजदूरों तथा सेल कर्मियों के जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत शुरू नहीं की गई। इससे मजदूर परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विरोध प्रदर्शन के बीच सेल के मुख्य महाप्रबंधक सी. बी. कुमार ने यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी जर्जर क्वार्टरों की मरम्मती शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी क्वार्टरों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.