चाईबासा, मई 26 -- गुवा । गुवा सेल में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का भीटी मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह 10 बजे सशक्त संयुक्त मोर्चा ने ठेका मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं के साथ जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई।

स्थानीय युवाओं की रोजगार की मांग मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक मौजूद हैं, इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों का मेडिकल और ट्रेनिंग कराकर उन्हें नौकरी देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

कंपनी पर आरोप सशक्त संयुक्त मोर्चा ने मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी पर स्थानीय नीति की अनदेखी करने...