चाईबासा, अप्रैल 21 -- गुवा, संवाददाता। 12 गांवों के मुंडा-मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को गुवा सेल खदान क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। सुबह 4:00 बजे से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में असरदार रहा और मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। चक्का जाम को समाप्त कराने के लिए सेल प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की गई, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। वार्ता विफल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक हुई। यह भी पढ़ें- 500 रोजगार की मांग पर उग्र आंदोलन, खदान क्षेत्र पूरी तरह ठप इस दौरान प्रशासन और सेल प्रबंधन द्वारा आंदोलनकारियों को...