चाईबासा, मई 14 -- गुवा । गुवा स्थित सेल माइंस क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से जारी बंद और चक्का जाम आंदोलन आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल और नेतृत्व में समाप्त हो गया।

आंदोलन का कारण स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं द्वारा 500 युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चलाया जा रहा यह आंदोलन तीन दिनों तक जारी रहा, जिससे खदान क्षेत्र में उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। आंदोलनकारियों का कहना था कि खदान क्षेत्र से करोड़ों रुपये का खनिज निकलने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इसी मांग को लेकर 19 गांवों के ग्रामीण, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए।

समझौता वार्ता कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में प्रशासन, स...