चाईबासा, मार्च 26 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल प्रबंधन और संयुक्त यूनियनों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। बुधवार को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन से पहले ही प्रबंधन ने ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को मानते हुए अपनी सहमति जता दी, जिससे आंदोलन टल गया। ज्ञात हो कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) और झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन ने ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर चक्का जाम करने की घोषणा की थी। मजदूरों की प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य सुविधाएं, बकाया भुगतान और रोजगार से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। प्रबंधन द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार, कोलकाता स्थित रूबी अस्पताल में ठेका मजदूरों के लिए गेस्ट हाउस एवं इलाज की सुविधा, जो पहले बंद कर दी गई थी, उसे पुनः शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों से लंबित रिचमेंट...