चाईबासा, जनवरी 28 -- गुवा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुवा सेल प्रबंधन द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस दौरान सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार एवं अन्य सेल अधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...