चाईबासा, नवम्बर 26 -- गुवा । गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वॉइंट स्थित मैकेनिकल एवं माइनिंग विभाग में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के नेतृत्व में ऑपरेटरों ने आज सुबह 5 बजे से 9 बजे तक कार्य बंद कर आंदोलन किया। कार्यस्थल पर फैले कीचड़ और विभिन्न लंबित मांगों से परेशान होकर सभी ऑपरेटरों ने 4 घंटे तक काम पूरी तरह ठप रखा। आंदोलन की जानकारी मिलते ही गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारिश से पहले ऑपरेटरों के लिए अलग रेस्ट रूम बनाने का भरोसा दिया। साथ ही अन्य मांगों पर भी गंभीरता से पहल करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ऑपरेटरों ने आंदोलन समाप्त किया।ऑपरेटरों की प्रमुख मांगें:- समान कार्य का समान वेतन,मिट्टी एवं डिस्पैच का पैसा 1000 रुपए अभिलंब भुगतान,रिचेंटमेंट का लंबित भुगतान जल्द किया जाए,ऑपरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.