चाईबासा, फरवरी 26 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र में प्रस्तावित राजाबुरु खदान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर मानकी-मुंडा व रैयत संघ के बैनर तले 11 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों की एक अहम ग्रामसभा बैठक ठाकुरा गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गुवा सेल व शुरू हो रही राजाबुरु खदान में सीएसआर के अंतर्गत आने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को 75 प्रतिशत रोजगार दिया जाए। साथ ही सीएसआर मद से स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन द्वारा ग्रामसभा की अनदेखी कर योजनाओं को पारित किया जा रहा है, जो पेसा कानून व पांचवीं अनुस...