चाईबासा, फरवरी 23 -- गुवा । सारंडा के घने जंगल क्षेत्र के 10 गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 6 बजे से गुवा स्थित राजाबुरु खदान को अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान को बिना ग्राम सभा की अनुमति, बिना मानकी-मुंडाओं की सहमति तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिए बिना चालू कर दिया गया है। यह आंदोलन सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले किया जा रहा है। आंदोलन की अध्यक्षता सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम ने की, जबकि गंगदा पंचायत के मुखिया राजू शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुखिया राजू शांडिल ने स्पष्ट कहा कि जब तक खदान में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय प्रभावित गांवों के युवाओं को नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने खदान परिसर के समीप पेड़ों के नीचे डेरा डाल दिया है। वे वहीं खाना ...