चाईबासा, जून 7 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध को लेकर शुक्रवार देर शाम गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेलकर्मियों, ठेका मजदूरों, सफाई कर्मियों तथा आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गुवा सेल अस्पताल की समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ का आंदोलन का ऐलानबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है, जिसे यूनियन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गुवा सेल अस्पताल में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।मा...