चाईबासा, मार्च 13 -- गुवा । गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष यूनियन कार्यालय से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुवा सेल जनरल ऑफिस के समक्ष पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एमडीओ के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस आंदोलन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), सप्लाई मजदूर संघ, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सेल प्रबंधन गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है...