चाईबासा, मार्च 3 -- गुवा । गुवा व बड़ाजामदा के विभिन्न स्थानों पर सोमवार रात 9 बजे होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। होलिका दहन को लेकर दोपहर से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे, युवा एवं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गुवा क्षेत्र के कल्याण नगर, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, राम नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर एवं बिरसा नगर में सामूहिक रूप से होलिका दहन किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका की पूजा कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और बच्चों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लिया। वहीं बड़ाजामदा क्षेत्र में भी...