चाईबासा, सितम्बर 22 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा टोंटो थाना क्षेत्र के दोकट्ठा, गुवा थाना क्षेत्र के दूधबिला तथा नोवामुंडी थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती एवं तोड़ेतापा में अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन के मामले में एक अन्य अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज करते हुए अवैध शराब भट्ठी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त , 5 गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान 65 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 400 किलोग्राम जावा महुआ बरा...