चाईबासा, अगस्त 3 -- गुवा, संवाददाता। गुवा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन के पैनल रूम में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा। जानकारी के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पैनल रूम से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित रूप से एक बड़े टीन के डब्बे में बंद कर दिया, ताकि किसी कर्मचारी या यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू इसके बाद तत्काल गुवा वन विभाग को घटना की सूचना...