चाईबासा, मई 28 -- गुवा । गुवा में बकरीद पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे गुवा स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुवा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद परिसर एवं बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चाकुलिया में धूमधाम से मना बकरीद का त्योहार प्रशासन की मौजूदगी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद...