चाईबासा, अप्रैल 1 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी, गुवा रामनगर स्थित सेवानगर में करुवा समाज और हरिजन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा की। महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट पर भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं माथे पर कलश रखकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल तक पहुंचीं, जहां कलश की स्थापना की गई। वहीं, सेवानगर में भी कुसुम घाट स्थित कारो नदी से कलश यात्रा निकालकर पूजा स्थल तक लाई गई। कलश यात्रा के दौरान आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालु रास्ते में उल्टा लेट गए और कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांघते हुए आगे बढ़ीं। श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख-समृद्धि की कामना...