चाईबासा, अक्टूबर 4 -- गुवा । गुवा में इस वर्ष दुर्गा पूजा का समापन उल्लास और भव्यता के साथ हुआ। आठ स्थानों की मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार देर रात गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के कारो नदी में किया गया। इस दौरान आतिशबाजियों की गूंज और डीजे की धुन पर झूमते-गाते श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी। खासकर महिलाओं ने नृत्य और गीत-संगीत में भाग लेकर माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर गुवा पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन बारी-बारी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इससे पूर्व सभी पूजा पंडालों की प्रतिमाएं गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां सांस्कृतिक माहौल और भक्तिमय गीतों की गूंज से वातावरण सराबोर रहा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं ...