गुवा में महा रक्तदान शिविर, 101 लोगों ने कराया पंजीकरण, 85 ने किया रक्तदान
चाईबासा, अगस्त 9 -- गुवा। प्रोजेक्ट जागृति-'बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम' के तहत जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम तथा गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत के संयुक्त प्रयास से शनिवार को गुवा सेल क्लब में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।शिविर में कुल 101 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें जांच और आवश्यक प्रक्रिया के बाद 85 लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और समूहों से जुड़े लोगों ने भी रक्तदान किया।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अनुमंडल अस्पताल में 64 यूनिट रक्त संग्रह शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.