गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू
चाईबासा, जून 30 -- गुवा। गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना सहित सभी पेंशनधारियों का सत्यापन किया गया। पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में पेंशनधारी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कराने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य सभी पेंशनधारियों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.