चाईबासा, अप्रैल 16 -- गुवा। गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में बुधवार देर शाम ठेका मजदूरों, बेरोजगार युवाओं एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। इस बैठक में मजदूरों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को उनके कार्य के अनुरूप स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। कहा कि गुवा अयस्क खदान में कार्यरत मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है, जिसे लेकर उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोपउन्होंने बताया कि गुवा अयस्क खदान के वित्त एवं लेखा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण कंप्यूटरीकृत कार्य मेसर्स ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.