जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- गुवा । गुवा क्षेत्र में लगातार बढ़ती शीतलहर से गरीब, वृद्ध और जरूरतमंद लोग कठिनाई का सामना कर रहे हैं। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो जाता है, जिससे खुले स्थानों या कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। इसी हालात को देखते हुए गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की सहायता का सराहनीय कदम उठाया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ देर रात विभिन्न इलाकों में जाकर ऐसे वृद्ध, असहाय और खुले में रहने वाले लोगों की तलाश की, जिन्हें ठंड से राहत की सख्त जरूरत थी। रात्रि गश्ती के दौरान उन्होंने खुद सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर कंबल वितरित किए। अचानक मिले इस मानवीय सहयोग से ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.