चाईबासा, सितम्बर 8 -- गुवा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गुवा पहुंचे। गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने झारखंड सरकार और वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा।जयराम महतो ने कहा कि गुवा समेत झारखंड आंदोलन के शहीदों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और माफियाओं का बोलबाला है, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Ghumla News: सिसई में आठ को होगा फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल कहा कि शहीद दिवस केवल फूल चढ़ाने और बड़े आयोजन करने...