चाईबासा, मई 7 -- गुवा । गुवा महिला समिति द्वारा संचालित म्यूजिक ट्रेनिंग कार्यक्रम की परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परीक्षा में संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। बच्चों की इस सफलता से अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। बुधवार देर शाम गुवा स्थित सेल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शालू कुमारी ने सफल छात्र-छात्राओं के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए आगे भी संगीत के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने की बात कही गई। कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमारी के साथ सचिव जयश्री नंदकोलियर, गीता आनंद, श्वेता सिंहा...