चाईबासा, अगस्त 15 -- गुवा। गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, श्रमिक नेताओं एवं शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।गुवा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार, वन विभाग कार्यालय में रेंजर रामनंदन राम ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन हुआ। गुवा पूर्वी पंचायत में मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत में मुखिया पद्मिनी लागुरी ने तिरंगा फहराया।गुवा सेल खदान के फुटबॉल मैदान में मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने सलामी दी। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल गुवा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गुव...