चाईबासा, जनवरी 27 -- गुवा। गुवा एवं बड़ाजामदा क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। गुवा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। वहीं वन विभाग कार्यालय गुवा में रेंजर परमानंद रजक द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में संघ के रोहित पांडे ने तथा बोकारो वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय गुवा में अनुप नाग ने ध्वजारोहण किया। गुवा पूर्वी पंचायत में मुखिया चांदमूनी लागुरी एवं गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया पद्मिनी लागुरी ने झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। गुवा सेल खदान के फुटबॉल मैदान में मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने झंडोत्तोलन किया, जहां सीआई...