चाईबासा, जून 25 -- गुवा। गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन का कार्य बुधवार से शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, सुमित्रा पूर्ति, जानों चातर एवं अंजलि चाम्पिया, पंचायत सहायक बेलमति केवर्त सहित स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं उपस्थित थीं। जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से निर्धारित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर समय पर सत्यापन कराने की अपील की, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। यह भी पढ़ें- गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...