चाईबासा, मार्च 2 -- गुवा, संवाददाता। गुवा थाना परिसर में स्थापित शिव मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा से हुई। इस दौरान 108 कुंवारी कन्याओं ने कारों नदी से विधिवत जल भरकर कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित कन्याएं जब हर हर महादेव के जयघोष के साथ थाना परिसर पहुंचीं तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मुख्य पंडित सह आचार्य संजीव मिश्रा (जहानाबाद, बिहार) की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। अनुष्ठान में बीएन पाठक (नालंदा, बिहार), विकास मिश्रा (बिलटा, पटना), राहुल पाठक, पंकज मिश्रा तथा गुवा के धर्मशिक्षक आशुतोष शास्त्री ने रुद्र यज्ञ ...