चाईबासा, मई 26 -- गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की सक्रियता थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आया और पता चला कि युवक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत संदीप सिंह के परिजनों से संपर्क स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि युवक को सकुशल गुवा लाने हेतु परिजनों को कराईके...