चाईबासा, जून 6 -- गुवा, संवाददाता। सेल की गुवा आयरन ओर खदान के ठेका मजदूरों को अब उनके संघर्ष का प्रतिफल मिलने लगा है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही समान काम के लिए समान वेतन की मांग को कंपनी प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है। सीजीएम कमल भास्कर ने इस दिशा में पहल करते हुए इसे लागू करने की घोषणा की है। यह जानकारी झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डेय ने अपने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में बैठक कर मजदूरों को दी। उन्होंने इसे यूनियन और मजदूरों की बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि यह फैसला न केवल ठेका मजदूरों के आत्मसम्मान की बहाली है, बल्कि उनके हक की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। संघ के अध्यक्ष रामा पाण्डेय ने बताया कि जो ठेका मजदूर सेल के आवासों में अवैध रूप से रह रहे हैं, उनके लिए भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.