चाईबासा, अप्रैल 19 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नुईया गांव स्थित सीडीएन रुगंटा की बंद पड़ी खदान क्षेत्र एवं आधुनिक खदान के आसपास रविवार सुबह करीब 6 बजे चार हाथियों का झुंड विचरण करते हुए देखा गया। सुबह-सुबह हाथियों के अचानक गांव के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आ चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका हाथियों के पारंपरिक आवागमन का रास्ता यानी कॉरिडोर माना जाता है, जिसके कारण यहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- झारखंड में हाथियों का आतंक! कोडरमा में शख्स को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क ऐसे में ग्रामीण हमेशा सतर्क रहते हैं, लेकिन अचानक हाथियों के दिखने से अफरा-त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.