चाईबासा, मई 5 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के कराटेकारों ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे फाइट लीग सीजन 5 में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और अपने गांव का नाम रोशन किया है। 1 मई से 3 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के पीछे लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के कोच लक्ष्मी प्रसाद की कड़ी मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के काता वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में कृष्ण मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। यह भी पढ़ें- व्योम, रेयांश, दिव्यांशी, दिति ने जीते स्वर्ण पदक वहीं, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अवनीश सिन्हा और 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में ओम चक्रवर्ती ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोजो का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.