जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। बादामपहाड़ और गुवा की मेमू ट्रेनें बुधवार को टाटानगर स्टेशन से ही लेट खुली। इससे चाईबासा और रायरंगपुर मार्ग के सैकड़ो यात्रियों को टाटानगर स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जाता है कि गुवा और बादामपहाड़ की ट्रेनों की रैक लेट से आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। इधर, छपरा एर्नाकुलम और मुंबई मार्ग की ट्रेनें लेट से टाटानगर आई है। मालूम हो कि, ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर रोज शिकायत हो रही है लेकिन रेलवे यात्रियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...