चाईबासा, मार्च 29 -- गुवा । गुवा आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा गुवा पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुटता, आत्मनिर्भरता तथा सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी एवं पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसी चिंतामणि, आईपीआरपी इंद्रजीत, सीएलएफ अध्यक्ष नीलम समद, सचिव रमाराज दी, कोषाध्यक्ष संजू दी तथा टीआरआई से स्वाति एवं प्रियंका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कई मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.