चाईबासा, जून 9 -- गुवा । सेल प्रबंधन के अथक प्रयासों से गुवा अस्पताल को नई कोल्ड फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है, इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार अमन ने कहा कि क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस मशीन के माध्यम से मच्छरों के अलावा कॉकरोच, हाउस फ्लाई, फ्रूट फ्लाई एवं बेड बग्स जैसे कीटों के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अस्पताल द्वारा पूर्व से ही डीडीटी स्प्रे मशीन एवं फॉगिंग मशीन का उपयोग कर गुवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाती रही है।

डायबिटीज और हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग गुवा अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नवाचार कर रहा है। अस्पताल द्वारा खदान क्षेत्रों में ही डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जा रही है, जो सेल के अंतर्गत एक नई...