चाईबासा, अप्रैल 10 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन गुवा के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने एएलसी पदाधिकारी को पत्र लिखकर गुवा अयस्क खान में कार्यरत मजदूरों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि विगत कई वर्षों से गुवा अयस्क खान के वित्त व लेखा विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण कंप्यूटरीकृत कार्यों का जिम्मा मेसर्स जे.बी.टी संस्था को दिया गया है। यह संस्था लंबे समय से यहां कार्य कर रही है, जिसके अधीन कई कर्मी कार्यरत हैं। रामा पांडे ने बताया कि इन कर्मियों द्वारा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है, बावजूद इसके उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेसर्स जे.बी.टी संस्था द्वारा मजदूरों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.