चाईबासा, अगस्त 10 -- गुवा। रविवार को गुवा में हो आदिवासी महासभा की ओर से रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली का शुभारंभ गुवा रामनगर से हुआ। रैली गुवा बाजार पहुंची, जहां गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। रैली के बाद गुवा सेल क्लब में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम में लोगों के बीच पौधों का ...