चाईबासा, मई 7 -- गुवा संवाददाता। सेल गुवा ओर माइंस के एलएंडडी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ हुआ। युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीएम माइंस सीबी कुमार द्वारा की गयी है। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सीबी कुमार (माइंस) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मानव संसाधन महाप्रबंधक पीके सिंह, सूचना एवं परिवहन महाप्रबंधक डॉ. टीसी आनंद सहित गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के मुंडा समुदाय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेल गुवा ओर माइंस द्वारा सीएसआर के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। यह भी पढ़ें- गुवा में कंप्यूटर कक्षा...