चाईबासा, अप्रैल 3 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में 15 अप्रैल को नव निर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी, साईं बाबा, गणेश जी एवं माता दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से होगी। आयोजन को लेकर बुधवार देर शाम यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी मजदूरों, उनके परिवारों तथा स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...