चाईबासा, जनवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के नुइयां ग्राम स्थित ठाकुरा टोला में तारे जमीन पर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क सेवा के तहत वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के जरूरतमंद गरीब, असहाय-वृद्धों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में नुइयां ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुकमती चाम्पिया ने शुरू से अंत तक उपस्थित रहकर सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिन लाभार्थियों को वस्त्र प्रदान किए गए, उनमें प्रमुख रूप से नारा चाम्पिया, बीर सिंह चाम्पिया, सोनिया देवगन, लेतो चाम्पिया, बहादुला चाम्पिया, शिवा चाम्पिया, पीयूष करवा, जानो चाम्पिया, चंद्रमोहन देवगन, सूरज चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, ममता चाम्पिया, महतो चाम्पिया, पानी चाम्पिया, पीजन करवा, हीरा चाम्पिया, कैरा चाम्पिया, प्रका...