चाईबासा, सितम्बर 17 -- गुवा, संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट में एसटीडी बूथ के संचालक शंकर दास से मंगलवार को साइबर ठगों ने बैंक खाते से 11,200 रुपये निकाल लिए। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। शंकर दास ने बताया कि सुबह उनके मोबाइल पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सियालजोड़ा निवासी विकास गोप के मोबाइल नंबर से एक लिंक शंकर दास के मोबाइल में आया था। उनका कहना है कि उन्होंने न तो उस लिंक को खोला और न ही उससे छेड़छाड़ की। इसके बावजूद इसके थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से पैसे कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत भारतीय स्टेट बैंक, गुवा शाखा में की, तो शाखा प्रबंधक ने जांच के दौरान जानकारी दी कि उक्त राशि यूपीआई के माध्यम से राजू नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है। इस पर शंकर दास ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्होंने राजू नामक व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.