चाईबासा, मई 29 -- गुवा, संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण हितधारकों के उन्मुखीकरण को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी चाईबासा एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में पेंशनधारियों की सूची का सत्यापन करते हुए लाभुकों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। इस दौरान बीआरपी लक्ष्मी देवी एवं बीआरपी जयश्री बिरुआ ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य और पारदर्शिता बनाए रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने भी भाग लिया और सूची में शामिल पेंशनधारियों का...