चाईबासा, मई 21 -- गुवा, संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार दर्शना चाम्पिया 15 मई की दोपहर गुवासाईं स्कूल से पढ़ाई कर घर ठाकुरा लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे लापता, परिजनों में मचा कोहराम काफी इंतजार के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में भी ...