चाईबासा, अप्रैल 3 -- गुवा। गुवा के कच्छी धौड़ा क्षेत्र में 22 से 24 मई तक अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राज्यों से कुल 6 कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जो लगातार तीन दिनों तक भक्ति रस की धारा बहाएंगी। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...