गुवा : अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का समापन
चाईबासा, मई 26 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के कच्छी धौड़ा में 24 पहर यानी 72 घंटे से चल रहे श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का सोमवार देर शाम समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और लगातार हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन के उपरांत कीर्तन मंडलियों द्वारा नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार कलश का विसर्जन कारो नदी में किया गया। जय श्रीराम और हरिनाम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। मौके पर राजा ठक्कर, राजू चौबे, निलेश ठक्कर, दयालाल ठक्कर, भावेश ठक्कर, नरेश चौबे, बबलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.