गुवाहाटी में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति ने बटोरी सराहना
देहरादून, सितम्बर 24 -- देहरादून। असम के गुवाहाटी स्थित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पुतली कला कार्यशाला में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति ने खूब सराहना बटोरी। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), देहरादून की ओर से आठ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का विवरण 8 से 22 सितंबर तक चले प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड के शिक्षकों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और रवांल्टी लोककला एवं संस्कृति की प्रस्तुति दी। सीसीआरटी के अतिथियों के साथ 14 राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की सराहना की। कार्यशाला में शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की पुतली कला का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें फिंगर पपेट, शेडो पपेट, रोड पपेट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.