खगडि़या, अगस्त 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेल रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15632 अप गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देरी से पहंुची। वही 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे देरी से चली। जबकि 15945 डाउन मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे विलंब से चली। जबकि 05574 डाउन देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। इसके अलावा 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब दो घंटे लेट चली। वहीं 04127 डाउन कानपुर-गुवाहाटी समर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे देरी से चली। जबकि 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...