पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में आयोजित अंतर-सीमांत बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर-2026 में फ्रंटियर गुवाहाटी ने टेबल टेनिस पुरुष टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। फाइनल में गुवाहाटी ने फ्रंटियर सिलीगुड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सिलीगुड़ी को रजत, जबकि रानीखेत और लखनऊ को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। बैडमिंटन के विभिन्न वर्गों में भी मुकाबले खेले गए। एक निजी एकेडमी और स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित मुकाबलों में विभिन्न फ्रंटियरों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...