नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को बताया कि नई दिल्ली और गुवाहाटी को जोड़ने वाली प्रस्तावित बुलेट ट्रेन, रणनीतिक रूप से अहम चिकन नेक कॉरिडोर से होकर गुजरेगी। इसके लिए अंडरग्राउंड या एलिवेटेड ट्रैक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें भारी निवेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित रेलवे नेटवर्क के लिए विस्तृत अलाइनमेंट और तकनीक अभी तय की जानी है। वह दिल्ली की अपनी अगली यात्रा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे।सरमा ने कहा कि इस लाइन को मंजूरी मिल गई। इसके बाद कई चरण होंगे जैसे सर्वे करना और फिर एक समानांतर लाइन बिछाना। यह भी पढ़ें- भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B28: मजबूती का टेस्ट पूरा, जानिए खासियत और रूट सबसे अच्छी बात यह है कि गुवाहाटी अब बुलेट ट्रेन के मैप पर ...