प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गुवाहाटी और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 04127/28 कानपुर सेंट्रल गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन कानपुर से प्रत्येक गुरुवार नौ अप्रैल से 14 मई और गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार 10 अप्रैल से 15 मई तक प्रयागराज जंक्शन होकर संचालित होगी। वहीं ट्रेन नंबर 04157/58 साप्ताहिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार छह अप्रैल से 29 जून और कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार को सात अप्रैल से 30 जून तक प्रयागराज जंक्शन होकर संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...